कटकमसांडी: प्रोवेस रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को दी गई सहायता
**हजारीबाग,** प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हजारीबाग के प्रोवेस रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता ने योजना के महत्व और इसके द्वारा लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला।