धौलपुर: कलेक्ट के सामने फायरिंग करने वाला आरोपी निहालगंज थाना इलाके से किया गिरफ्तार
धौलपुर शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार से जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने फायरिंग कर दशहत फैलाने वाला एक और आरोपी को गिरफतार किया है। आपको बता दें कि धौलपुर जिले में आयेदिन हो रही अवैध हथियारो से फायरिंग की वारदातो पर नियंत्रण करने के लिए एसपी ने क्राइम मीटिंग में विशेष निर्देश दिए थे।