धौलपुर: सर्किट हाउस में लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
धौलपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर की बैठक रविवार को सर्किट हाउस धौलपुर में आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अतिथि करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की कोऑर्डिनेटर पूर्व मंत्री ममता भूपेश रही। बैठक में करौली धौलपुर लोकसभा सीट को लेकर विचार विमर्श किया गया।