कोंडागांव: कोंडागांव जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, कलेक्टर ने लिया जायजा
जिले में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण की शुरुआत हो गई है। 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने महात्मा गांधी वार्ड में पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और प्रगणकों को सटीक जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। जिले में इस कार्य के लिए 1016 प्रगणक और 174 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।