पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई में अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोथावाली से आरोपी संदीप कुमार को एक अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जहां शुरू कर दी।