श्रावणी मेला के अंतिम सोमवार पर कुशेश्वरस्थान मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दरभंगा: श्रावणी मेला के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दरभंगा प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को कुशेश्वरस्थान मंदिर एवं आसपास के परिसर का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, जिलाधिकारी दरभंगा, वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।
इस दौरान विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
श्रावणी मेला के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।