माधौगढ़: माधौगढ़ नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए को लेकर जन चौपाल का आयोजन किया
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के नगर माधौगढ़ में उमरी रोड पर स्थित पालीवाल गार्डन में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीडीए को लेकर जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां लखनऊ से पूर्व मंत्री दयाशंकर प्रजापति और सांसद नारायण दास अहिरवार जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर पहुंचे,दिन बुधवार समय 5 बजे तक कार्यकर्ताओं ने आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई है।