जांजगीर: मितव्ययिता पर जोर देते हुए कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली, अधिकारियों को जनसेवा को प्राथमिकता देने का निर्देश
जांजगीर-चांपा जिले में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को समय-सीमा की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। बैठक में जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी जिला सभाकक्ष से जुड़े, जबकि जनपद पंचायतों के सीईओ, तहसीलदार, नगर पालिका और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय स्थित