मथुरा: दलितों के उत्पीड़न, करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी बैनामे के विरोध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन
मथुरा में दलित समाज के साथ हो रहे उत्पीड़न और भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों के खिलाफ भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मोर्चा खोल दिया है। मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे सुनरख, अकबरपुर, फरह और जैत से सामने आए जमीनी विवादों और मारपीट की घटनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस घेरकर प्रदर्शन किया