शनिवार को डग्गामार और अवैध स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 11 बसों का कुल 1.11 लाख रुपये का चालान किया। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर जांच की। बिना दस्तावेज, अवैध प्रेशर हॉर्न और प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों पर भी कार्रवाई की गई।