रॉबर्ट्सगंज: एसपी ने तीन निरीक्षकों और 8 उपनिरीक्षकों का किया तबादला, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया फेरबदल
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जारी आदेश में तीन निरीक्षकों सहित 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।