संत कबीर नगर में 0-5 वर्ष के 3,11,141 बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए 29 जून से 3 जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल MCH विंग में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले में 858 बूथ और 489 टीमें लगाई गई हैं।