लक्ष्मीपुर: चक्रवाती तूफान से हिड़म्बा में प्रभावित 14 परिवारों को मिली तिरपाल
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से लक्ष्मीपुर प्रखंड की मड़ैया पंचायत के हिड़म्बा गांव में कई कच्चे मकान ध्वस्त हो गए, जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को 14 प्रभावित परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण किया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह 7 बजे बताया कि अंचल कार्याल बुलाकर पीड़ितों को तिरपाल दिया गया।