फरीदपुर: तेज आंधी के चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति हुई ठप
शनिवार शाम आई तेज आंधी के चलते फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर और आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट आने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को चली तेज हवा से लोगों को राहत मिली, लेकिन बिजली कटने से परेशानी भी झेलनी पड़ी। बिजली विभाग की टीमों ने देर शाम से ही फाल्ट तलाश