डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र सिंह के द्वारा गठित टीम ने गुरुवार करीब 2:00 बजे बाराहाट के आधे दर्जन से अधिक अवैध नर्सिंग होम पैथोलॉजी में छापेमारी की। इस दौरान राजा क्लीनिक में छापेमारी की गई। जिसमें कई एक्सपायरी दवाएं एवं ऑपरेशन का सामान जब्त किया गया। कई पैथोलॉजी संचालक सूचना मिलने के बाद मौके से फरार हो गए।