बटियागढ़: तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी ने ग्राम हिनोती के वेयर हाउस में गेहूँ खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे बटियागढ़ ब्लाक के हिनोती गांव के वेयरहाउस में गेंहू खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया.. तहसीलदार ने समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की जाने वाली व्यबस्थाओ का निरीक्षण कर खरीदी ,वारदाना,आदि का जायजा लेकर केंद्र में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए,ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो.