सुजानगढ़: सुजानगढ़ में मोहर्रम पर निकले दो बड़े और दो छोटे ताजिये
सुजानगढ़। मोहर्रम के अवसर पर शहर में दो ताजिये निकाले गये। पुराने तहसील कार्यालय के पास से काजी समाज का ताजिया रवाना हुआ, वहीं हनुमान धोरा स्थित हुसैनी चौक से तेली समाज का ताजिया रवाना हुआ। ढ़ोल ताशों की मातमी धुनों के बीच दो बड़े ताजियों के साथ दो छोटे ताजिये भी निकाले गये। दोनो ताजिये गांधी चौक, घंटाघर, कोठारी रोड़, लाडनूं बस स्टैण्ड होते हुए ईदगाह पहुंचे।