बहरोड़: बहरोड में सीताराम मंदिर की करोड़ों की जमीन पर रोक, रेवेन्यू बोर्ड का बड़ा फैसला; अगली सुनवाई 19 मई को
Behror, Alwar | Apr 16, 2026 बहरोड़ शहर में सीताराम मंदिर की विवादित जमीन के बेचान मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रेवेन्यू बोर्ड ने इस जमीन के किसी भी प्रकार के सौदे और कार्रवाई पर स्टे लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मंदिर की जमीन बेचने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था।