हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में डीजल चोरी की तीन घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज, विवेचना शुरू
अलग-अलग तीन डीजल चोरी की घटनाओं की 20 मई को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान बैजेमऊ निवासी ट्रक चालक/मालिक धीर सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को वह आशा रानी पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करके उसमें सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन तोड़कर डीजल चोरी कर लिया। दूसरी घटना में क्षेत्