टीकमगढ़: टीकमगढ़ में रैकवार समाज ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन: अपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
टीकमगढ़ में शुक्रवार को माझी रैकवार समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में रैकवार समाज के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।