दरभंगा: दरभंगा गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्णिया सांसद, बोले- दरभंगा हुआ रक्त-रंजित
दरभंगा मे बीते दिनों हुए गोली कांड के परिवार से मिलने के लिए सोमवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव हसन चौक पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर ही पुलिस प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय देने की बात कही। प्रेस को संबोधित करते हुए सोमवार को 1:20 पर सांसद ने कहा कि दरभंगा रक्त रंजित हो गया है। न्याय की उम्मीद नही है।