श्री गंगानगर: पुरानी आबादी में विद्युत समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 2, 2026
पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में नागरिकों ने बिजली विभाग कार्यालय में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे रोष प्रदर्शन किया। बंटी वाल्मीकि ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि पिछले 6-7 दिनों से लगातार पुरानी आबादी के वार्ड नं. 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 सहित पुरानी आबादी में रात को बिजली गुल हो जाती है।