धामपुर: स्योहारा के गांव मुबारकपुर गढी में रह रहे दम्पत्ति ने बेटे की हत्या के मामले में सुनवाई न होने का आरोप लगाया
Dhampur, Bijnor | Mar 31, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर गढी में रह रहे चंद्रपाल सिंह का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई जिसको लेकर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और वह दर दर भटक रहा है। उसने आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले को लेकर सीओ धामपुर को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।