चिनहट के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की आत्महत्या, कमरे में मिले दोनों के शव
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में युवक और युवती के आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी हरदोई और मृतिका की पहचान नरगिस (19) पुत्री उस्मान, निवासी हरदोई के रूप में हुई है। दोनों 23 अगस्त 2026 से गेस्ट हाउस के कमरे में ठहरे हुए थे।
पुलिस के मुताबिक दोनों के शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। #everyoneactive #unfollowers #allcuntry #allstate #lucknonow
Sadar, Lucknow | Sep 10, 2026