रविवार सुबह करीब 5 बजे मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पश्चिमी साइड पर पिलर संख्या 537 व 538 के बीच एक अज्ञात पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।