चित्तौड़गढ़: सड़क पर आया लुहारिया का कुख्यात तस्कर कमलेश गुर्जर, पुलिस ने कृषि भूमि, आवासीय मकान और दो कार किए फ्रीज़
मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को फ्रीज किया है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थायी अनुमोदन के बाद भूमि, आवासीय भवन एवं दो वाहनों को फ्रीज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र