किन्नौर के नाको के पास सेना का वाहन पलटा, दो जवान गंभीर रूप से घायल
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नाको से कुछ आगे सड़क पर ब्रेक फेल होने के कारण सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान सामने से आ रहा एक अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आकर पलट गया। दुर्घटना में दो सैनिकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#किन्नौर #नाको #हिमाचलप्रदेश #सेनावाहन #ArmyVehicle #ArmyAccident #SoldiersInjured #RoadAccident #HimachalNews #KinnaurNews #BreakingNews #AccidentNews #IndianArmy #Nako #himachalpradesh
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026