मुरैना नगर: वार्ड -28 छतरीपुरा में जनता ने महापौर के सामने खोली गंदगी-जलभराव की पोल, परेशान लोगों का दृश्य चर्चा में
मुरैना के छतरीपुरा में निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर शारदा सोलंकी के सामने स्थानीय लोगों ने गंदगी,नाले-नालियों की सफाई नहीं होने, जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्याएं गिनाईं।इस दौरान लोगों की नाराजगी का वीडियो बनाया गया,जो शाम से सोशल मीडिया पर वायरल है।महापौर ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इन वीडियो से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।