मुज़फ्फरनगर: बच्चे की शरारत बनी हिंसा की वजह, पानी भरे गुब्बारे मारने पर गांधीनगर में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कुकड़ा गांव के कुछ युवक इलाके में मौजूद थे, तभी एक बच्चे ने पानी भरा गुब्बारा फेंक दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लात-घूंसे चले। कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर जांच में जुट गई