मुज़फ्फरनगर: बसी गांव में रिश्तों का कत्ल, नींद की गोलियां देकर भाभी पर चाकू से वार, भतीजी को टैंक में डुबोकर मारा
शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई।प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही भाभी को रास्ते से हटाने के लिए युवती ने परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं।सभी के सोते ही भाभी पर चाकू से हमला किया और 3 वर्षीय भतीजी को पानी के टैंक में डुबो दिया। मासूम की मौत हो गई,भाभी गंभीर घायल हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया