कटनी ग्रामीण: आयुष्मान आरोग्य केंद्र बकलहटा में शराबियों का आतंक, शराबियों का अड्डा बना केंद्र परिसर, स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बकलहटा स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इन दिनों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से परेशान है। केंद्र में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि कुछ शराबी तत्व रोजाना केंद्र के सामने बैठकर खुलेआम शराब का सेवन करते हैं और शराब की खाली बोतलें एवं सीसी केंद्र परिसर के अंदर फेंक देते हैं