पूरनपुर: हजारा में पॉक्सो और लज्जा भंग के मामले में नामजद आरोपी किया गया गिरफ्तार
पूरनपुर/ थाना हजारा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट और लज्जा भंग के मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना हजारा में दर्ज पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद आरोपी गगन सिंह उर्फ अमरजीत सिंह (26) पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम टिल्ला नंबर-4, बमनपुरी भगीरथ, थाना हजारा की तलाश की जा रही थी।