शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक यादव, बंधाया ढांढस और आर्थिक मदद का दिया आश्वासन
पूर्व मंत्री अशोक यादव ने रविवार दोपहर मोहल्ला सराय (एटा तिराहा) पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बता दे पिछले दिनों मकान में लगी भीषण आग के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।पूर्व मंत्री ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता का भरोसा दिया।