पीरो: कथराईं प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन, रसूलपुर 11 बनी चैंपियन
Piro, Bhojpur | May 24, 2026 17 मई 2026, दिन रविवार से शुरू हुए बहुप्रतीक्षित कथराईं प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज दिनांक 24 मई 2026 को रोमांचक अंदाज में शाम 6:00 के करीब संपन्न हुआ। क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इस मुकाबले में रसूलपुर 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिआर अम्बेडकर टीम ने 86 रन बनाए।