हिरणपुर: बुधवार को हाथकाठी स्कूल मे शिक्षक - अभिभावक बैठक में शत प्रतिशत नामांकन पर दी गई जोर #pakur
@pramod40404
Hiranpur, Pakur | Sep 10, 2025 शिक्षा की उत्तरोत्तर विकास को लेकर निर्देशित शिक्षक - अभिभावक बैठक अधिकांश विद्यालयों में मात्र कागजो में ही सिमट कर रह गया है। वही हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी स्थित प्राथमिक विद्यालय हिंदी में यह अनवरत रूप से संचालित है। बुधवार को दोपहर 2 बजे विद्यालय में समाजसेवी मुसलोद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।