मीरगंज के बड़का गाँव स्थित खेल मैदान में पुलिस सप्ताह के अवसर पर प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में एक टीम पुलिस प्रशासन की थी, जबकि दूसरी टीम स्थानीय पत्रकारों की रही। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच के दौरान रोमांचक पल देखने को मिले।