जमुई: माँगोबन्दर से उत्पाद विभाग की टीम ने 12 लीटर अंग्रेजी शराब और बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Jamui, Jamui | May 20, 2026 मांगो बंदर से मंगलवार की रात 09:00 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर के साथ एक युवक प्रवीण को गिरफ्तार किया है। जिसका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बुधवार की सुबह दी है।