साहेबगंज: रामपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में नोनिया जागरूकता महासम्मेलन सह श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
साहेबगंज प्रखंड के रामपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में बिहार राज्य नोनिया महासंघ की प्रखंड इकाई द्वारा नोनिया जागरूकता महासम्मेलन सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें समाज के पुरोधा स्वर्गीय इंद्रदेव महतो, स्व. महावीर महतो तथा स्व. अच्छेलाल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।