बिजावर: नादगांव में जमीन विवाद में भतीजे ने बुआ पर कुल्हाड़ी से किया हमला, कार्रवाई न होने का आरोप
सटई थाना क्षेत्र के ग्राम नादगांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर उसके भतीजे सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के कंधे और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मंगलवार शाम 5 बजे आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है।