रैणी: गढ़ीसवाईराम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
Reni, Alwar | Jun 21, 2026 गढ़ीसवाईराम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य पुष्पा यादव की मौजूदगी में सैकड़ों कार्मिकों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक योग किया। योग शिक्षक राजेंद्र जैन ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी करवाई।