कौंच: अंडा गांव में 72 वर्षीय विधवा की जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित पुत्र ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | May 18, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में एक वृद्ध विधवा महिला की जमीन पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, ग्राम अंडा निवासी 72 वर्षीय फूलवती के पुत्र बब्लू ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे एसडीएम कोंच को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके दिवंगत पति के नाम आवंटित गाटा संख्या 872 की भूमि को गांव के कुछ लोगों ने राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपने नाम दर्ज करा लिया है।