Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

बालाघाट: कुंडे मोहगांव की नन्ही परी साई कटरे फैशन शो की विजेता बनी बालाघाट जिले का नाम किया रोशन

Balaghat, Balaghat | Mar 30, 2022

MORE NEWS

#बालाघाट
एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यान एवं साहित्यिक आयोजन संपन्न

शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में स्नातकोत्तर परिषद हिन्दी के सौजन्य से प्रेमचंद साहित्य जागरूकता क्लब के अंतर्गत कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा प्रेमचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे, प्रो. कृष्णा पराते, प्रो. नरेन्द्र डोंगरे, प्रो. सरिता नागवंशी एवं डॉ. टीना बिसेन सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

'प्रेमचंद के कथा साहित्य एवं भारतीय समाज' विषय पर आयोजित व्याख्यान में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. सरिता नागवंशी ने प्रेमचंद साहित्य की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को लेखन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. कृष्णा पराते ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य पर शोध एवं अध्ययन के लिए आगे आने का आह्वान किया, जबकि डॉ. टीना बिसेन ने प्रेमचंद के जीवन परिचय एवं उनके साहित्यिक अवदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज के प्रत्येक वर्ग की संवेदनाओं और समस्याओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि स्त्री, पुरुष, किसान, मजदूर, जमींदार, पूंजीपति, बालक और वृद्ध सहित समाज के हर वर्ग का यथार्थ प्रेमचंद की रचनाओं में दिखाई देता है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवेश में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कहानी बाल मनोविज्ञान, पारिवारिक मूल्यों तथा पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को समझने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सचिव प्रो. कृष्णा पराते ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन सह सचिव प्रो. नरेन्द्र डोंगरे ने किया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यान एवं साहित्यिक आयोजन संपन्न शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में स्नातकोत्तर परिषद हिन्दी के सौजन्य से प्रेमचंद साहित्य जागरूकता क्लब के अंतर्गत कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा प्रेमचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे, प्रो. कृष्णा पराते, प्रो. नरेन्द्र डोंगरे, प्रो. सरिता नागवंशी एवं डॉ. टीना बिसेन सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 'प्रेमचंद के कथा साहित्य एवं भारतीय समाज' विषय पर आयोजित व्याख्यान में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. सरिता नागवंशी ने प्रेमचंद साहित्य की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को लेखन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. कृष्णा पराते ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य पर शोध एवं अध्ययन के लिए आगे आने का आह्वान किया, जबकि डॉ. टीना बिसेन ने प्रेमचंद के जीवन परिचय एवं उनके साहित्यिक अवदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज के प्रत्येक वर्ग की संवेदनाओं और समस्याओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि स्त्री, पुरुष, किसान, मजदूर, जमींदार, पूंजीपति, बालक और वृद्ध सहित समाज के हर वर्ग का यथार्थ प्रेमचंद की रचनाओं में दिखाई देता है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवेश में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कहानी बाल मनोविज्ञान, पारिवारिक मूल्यों तथा पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को समझने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सचिव प्रो. कृष्णा पराते ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन सह सचिव प्रो. नरेन्द्र डोंगरे ने किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

#बालाघाट 
जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में स्काउट-गाइड की एक दिवसीय बैठक संपन्न

जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाना था। कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 150 स्काउट-गाइड एवं स्काउटर-गाइडरों ने सहभागिता की।

बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बालाघाट के अध्यक्ष श्री छगन हनवत, जिला संगठन आयुक्त श्री इनेंद्र डहरवाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री डोलीराम भगत, कोषाध्यक्ष श्री भेजेंद्र चौधरी, सचिव श्री राजकुमार टेमरे, जिला काउंसलर श्री हरिप्रसाद देशमुख, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती लक्ष्मी विष्णु पटले, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नीता बोपचे, श्रीमती जुंगा भलावी, श्रीमती उमावती मार्को, श्रीमती रेवती उइके सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा अन्य जिला स्तरीय गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित स्काउटर-गाइडरों ने अपने सुझाव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्काउट-गाइड की सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यालयों में गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

#बालाघाट जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में स्काउट-गाइड की एक दिवसीय बैठक संपन्न जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाना था। कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 150 स्काउट-गाइड एवं स्काउटर-गाइडरों ने सहभागिता की। बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बालाघाट के अध्यक्ष श्री छगन हनवत, जिला संगठन आयुक्त श्री इनेंद्र डहरवाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री डोलीराम भगत, कोषाध्यक्ष श्री भेजेंद्र चौधरी, सचिव श्री राजकुमार टेमरे, जिला काउंसलर श्री हरिप्रसाद देशमुख, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती लक्ष्मी विष्णु पटले, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नीता बोपचे, श्रीमती जुंगा भलावी, श्रीमती उमावती मार्को, श्रीमती रेवती उइके सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे। बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा अन्य जिला स्तरीय गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित स्काउटर-गाइडरों ने अपने सुझाव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्काउट-गाइड की सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यालयों में गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

#बालाघाट 
कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती मनाई गई

शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर की अध्यक्षता तथा आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महान वैज्ञानिक एवं भारतीय रसायन शास्त्र के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, व्यक्तित्व एवं भारतीय विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1892 में कोलकाता में बंगाल केमिकल एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना कर स्वदेशी उद्योग और भारतीय विज्ञान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। इस अवसर पर छात्राओं को स्वदेशी तकनीक से निर्मित औषधीय रसायनों, उनकी आणविक संरचना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में रसायन शास्त्र के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन एवं कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे छात्राओं को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी डॉ. सरोज घोड़ेश्वर, रसायन शास्त्र विभाग के श्री सुनील कुमार राणा एवं डॉ. मनिका चौबे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereduminmp

#बालाघाट कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती मनाई गई शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर की अध्यक्षता तथा आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महान वैज्ञानिक एवं भारतीय रसायन शास्त्र के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, व्यक्तित्व एवं भारतीय विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1892 में कोलकाता में बंगाल केमिकल एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना कर स्वदेशी उद्योग और भारतीय विज्ञान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। इस अवसर पर छात्राओं को स्वदेशी तकनीक से निर्मित औषधीय रसायनों, उनकी आणविक संरचना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में रसायन शास्त्र के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन एवं कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे छात्राओं को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी डॉ. सरोज घोड़ेश्वर, रसायन शास्त्र विभाग के श्री सुनील कुमार राणा एवं डॉ. मनिका चौबे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereduminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

#बालाघाट 
पीजी कॉलेज में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर वैज्ञानिक परंपरा पर हुआ मंथन

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी डॉ. कंचन मसराम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने आचार्य राय के जीवन, व्यक्तित्व एवं वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय रसायन विज्ञान का अग्रदूत बताया। ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान में देवी अहिल्या होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर के सहायक प्राध्यापक डॉ. रुपेश कुशवाह ने इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री एवं ग्रीन केमेस्ट्री विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक आयामों तथा आचार्य राय के अनुसंधानों, स्वदेशी रासायनिक उद्योगों और वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. राकेश पटले ने आचार्य राय के शोध कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी, जबकि प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वैज्ञानिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान स्नातक प्रथम वर्ष से लेकर एमएससी अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रो. खिलेश्वर ठाकरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह, डॉ. रचना कोरी, प्रो. राहुल बाबा मेश्राम, डॉ. योगिता पटले, डॉ. ताराचंद बड़घैया सहित विभाग के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereduminmp

#बालाघाट पीजी कॉलेज में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर वैज्ञानिक परंपरा पर हुआ मंथन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी डॉ. कंचन मसराम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने आचार्य राय के जीवन, व्यक्तित्व एवं वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय रसायन विज्ञान का अग्रदूत बताया। ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान में देवी अहिल्या होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर के सहायक प्राध्यापक डॉ. रुपेश कुशवाह ने इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री एवं ग्रीन केमेस्ट्री विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक आयामों तथा आचार्य राय के अनुसंधानों, स्वदेशी रासायनिक उद्योगों और वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना विकसित करने का आह्वान किया। रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. राकेश पटले ने आचार्य राय के शोध कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी, जबकि प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वैज्ञानिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान स्नातक प्रथम वर्ष से लेकर एमएससी अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रो. खिलेश्वर ठाकरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह, डॉ. रचना कोरी, प्रो. राहुल बाबा मेश्राम, डॉ. योगिता पटले, डॉ. ताराचंद बड़घैया सहित विभाग के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereduminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

#बालाघाट
कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा
लंबित प्रकरणों के संवेदनशीलता के साथ निराकरण के दिये निर्देश

03 अगस्‍त को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा (टीएल) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवागत कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में विभिन्‍न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन के मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सत्यम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं ई-सेवा से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्‍होंने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिये गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। साथ ही हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज जैसी गैर-संचारी बीमारियों की नियमित निगरानी एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री सत्‍यम ने महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को जर्जर शासकीय भवनों एवं खाली परिसरों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में पेंशन प्रकरणों, लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आधार अपडेट, प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीयन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सत्यम ने सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं, समय-सीमा प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump
#gaddeptmp  #mp_wcdmp

#बालाघाट कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा लंबित प्रकरणों के संवेदनशीलता के साथ निराकरण के दिये निर्देश 03 अगस्‍त को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा (टीएल) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवागत कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में विभिन्‍न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन के मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सत्यम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं ई-सेवा से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्‍होंने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिये गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। साथ ही हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज जैसी गैर-संचारी बीमारियों की नियमित निगरानी एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री सत्‍यम ने महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को जर्जर शासकीय भवनों एवं खाली परिसरों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में पेंशन प्रकरणों, लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आधार अपडेट, प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीयन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सत्यम ने सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं, समय-सीमा प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump #gaddeptmp #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

बालाघाट: कुंडे मोहगांव की नन्ही परी साई कटरे फैशन शो की विजेता बनी बालाघाट जिले का नाम किया रोशन - Balaghat News