बीकानेर: गंगाशहर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना 27 अप्रैल को बाल बाड़ी स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान गोकुल जोशी पुत्र लाभूराम, निवासी गंगाशहर के रूप में हुई है। मृतक के भाई गिरिराज जोशी ने बताया कि गोकुल ने घर के पास फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी मे