संत कबीर नगर में 0-5 साल के 311,141 बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए 29 जून से 3 जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। जिले में 858 बूथ, 489 हाउस-टू-हाउस टीमें, 28 ट्रांजिट व 13 मोबाइल टीमें काम करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का आह्वान किया है।