कोंडागांव: मेला से लौट रही युवती से छेड़छाड़, सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोंडागांव जिले में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज सोमवार शाम 4:30 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार, पीड़िता ने 26 अप्रैल को थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रैल की रात वह ग्राम बड़े बेन्दरी के वार्षिक मेले से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी डोनाल्ड बघेल उम्र 21 ने उसे स्कूटी