गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शालीमार गार्डन पुलिस ने भारती एक्सा प्राइवेट लिमिटेड इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी करने वाले अमित, विनय और संजीव नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को ताहिरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से भरी मात्रा में सिम कार्ड बरामद हुए हैं।