शिवपुरी नगर: राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर करें निराकरण : कलेक्टर अर्पित वर्मा
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे