शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपने पति को जेल से रिहा कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके परिजनों ने आपसी रंजिश और मर्जी से किए गए विवाह के कारण उसके पति पर नाबालिग होने का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है, जबकि वह शादी के समय बालिग थी।