गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार मधनिषेध सिपाही परीक्षा को शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त बनाने को लेकर,परीक्षा केंद्रों का SSP सुशील कुमार ने घूम-घूमकर लिया जायजा
गया जिल में आज रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 जून रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।