कोरांव: नवागत थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने की जनसुनवाई, पीड़ितों को न्याय का दिलाया भरोसा, स्वयं शिकायतें लेकर आने को कहा
नवागत थाना प्रभारी कोरांव सत्येंद्र कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान, नगर पंचायत कोरांव के बहादुर शाह नगर मोहल्ले के वरिष्ठ पत्रकार सुखलाल विश्वकर्मा ने एक व्यक्ति द्वारा डंडे से पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई।